शहर की इस दौड़ मे दौड़ के करना क्या है? जब यही जीना है दोस्तो, तो फिर मरना क्या है?
पहली बारिश मे ट्रेन लेट होने की फिक्र है। भूल गए भीगते हुए टहलना क्या है?
सीरियल के किरदारों का सारा हाल है मालुम। पर माँ का हाल पूछने की फुरसत किसे है?
अब रेत पे नंगे पाव टहलते क्यों नही? १०८ है चैनल, फिर दिल बहलते क्यों नही?
मोबाइल, लैंड लाइन - सब की भरमार है। लेकिन जिगरी दोस्त तक पहुचे ऐसे तार कहाँ है?
कब डूबते हुए सूरज को देखा था, याद है? कब जाना था, शाम का वह बहाना क्या है?
तो दोस्तो शहर की इस दौड़ मे दौड़ के करना क्या है? जब यही है जीना तो मरना क्या है?
Complete Pipeline
-
I implemented the Complete Pipeline task for OpenBiomind-GUI. Following is
the snapshot of the wizard:
1 year ago
